
विश्व योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास
घुवारा :- विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा घुवारा में योगाभ्यास किया गया। ब्रह्माकुमारीज संस्था से जुड़े लोगों ने सुबह सुबह 1 घंटे तक योगाभ्यास किया।प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने योगाभ्यास कराते हुए कहा कि, योग को दैनिक जीवन में शामिल करना आवश्यक है इससे शरीर संतुलित रहता है। ब्रह्माकुरीज शाखा प्रभारी बीके नीतू बहन ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है। पूरी दुनिया को योग भारत से ही प्राप्त हुआ है। स्वयं भगवान ने श्रीमद्भागवत गीता में अर्जुन को योग सिखाया इसलिए श्रीमद्भागवत गीता को योगा शास्त्र कहा जाता है। योग मनुष्य के जीवन में संतुलन लाता है इससे मनुष्य को नाना प्रकार के फायदे मिलते है। राजयोग मेडीटेशन से मानसिक संतुलन बना रहता है। बीके द्रोपती बहन, बीके मोहनी बहन, मथुरा प्रसाद सोनी, बीरसिंह, टिंकू गोस्वामी, संजू सोनी के साथ बृद्ध माताओं ने योगाभ्यास किया।