
बड़ामलहरा जनपद के पच्चीस वार्डो का हुआ आरक्षण
बड़ामलहरा :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को लेकर जनपद पंचायत बड़ामलहरा के सभी 25 वार्डो का आरक्षण कर दिया गया है । जिसमे अध्यक्ष पद अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है । जबकि जनपद के वार्डो में रामटोरिया वार्ड 1अनुसूचित जाति महिला,वार्ड 2 हलावनी अनारक्षित महिला,वार्ड 3 सेवार अनुसूचित जाति महिला,वार्ड 4 कुटोरा अनारक्षित महिला,वार्ड 5 बन्धा चंदौली अन्य पिछड़ा वर्ग महिला,वार्ड 6 सिमरिया अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 7 भगवा अनारक्षित,वार्ड 8 बरेठी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 9 पनवारी अनारक्षित महिला,वार्ड 10 भोयरा अनारक्षित ,वार्ड 11 बमनोरा कला अनारक्षित, वार्ड 12 कुँवर पुरा कला अनारक्षित ,वार्ड 13 लिधौरा अनारक्षित महिला, वार्ड 14 सेंधपा अनारक्षित महिला, वार्ड 15 खरदूती अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 16 देवरान अनुसूचित जन जाति, वार्ड 17 बन्धा चमरोई अनारक्षित महिला, वार्ड 18 घिनोची अनारक्षित, वार्ड 19 महाराज गंज अनारक्षित,वार्ड 20 रानीताल अनुसूचित जाति, वार्ड 21 सूरजपुरा कला अनुसूचित जाति, वार्ड 22 सूरजपुरा खुर्द अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड 23 मेलवार अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 24 सड़वा अनारक्षित महिला, वार्ड 25 धनगुवां अनुसूचित जन जाति महिला के लिए आरक्षण किया गया है ।