राजनैतिक
बक्सवाहा :- भारतीय जनता पार्टी की 4 राज्यों में जीत पर बक्सवाहा भाजपा मंडल द्वारा बुलडोजर पर सवार होकर निकाला गया विजय जुलूस
आशीष बड़ोनिया, एमपीसीजी एक्सप्रेस न्यूज

भारतीय जनता पार्टी की 4 राज्यों में जीत पर बक्सवाहा भाजपा मंडल द्वारा बुलडोजर पर सवार होकर निकाला गया विजय जुलूस
बक्सवाहा- आज पांच राज्यों के चुनाव का परिणाम घोषित हुआ है जिसमें 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड मतों से विजय प्राप्त की है बक्सवाहा भाजपा मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड उत्तर प्रदेश गोवा मणिपुर चार राज्यों में जीत हासिल करने के उपलक्ष्य में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में विशेष हर्षोल्लास देखा गया। बैंड बाजों के साथ पूरी पार्टी के द्वारा संपूर्ण नगर में रैली निकाली गई एवं उत्सव का भरपूर आनंद लिया गया है। जुलूस के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज धर्म की जीत हुई है । विजय उत्सव में मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, राव साहब ठाकुर, अभय फटा, पवन गंधर्व देवकीनंदन गंधर्व, कपिल तिवारी एवं भाजपा मंडल के सभी सदस्य एवं नगरवासी शामिल रहे।