राजनैतिक
भाजपा ने सबका साथ सबका विश्वास जीतने का कार्य किया हैं – केशव प्रसाद मौर्य
बालकिशन प्रजापति एमपीसीजी एक्सप्रेस न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सबका साथ सबका विश्वास जीतने का कार्य किया, डिप्टी सीएम।
यूपी के डिप्टी सीएम ने संभाला मोर्चा
पृथ्वीपुर/जतारा :- भारतीय जनता पार्टी की जब से देश में और प्रदेश में सरकार बनी है हमेशा किसानों गरीबों महिलाओं का सम्मान और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने का कार्य किया है। साथ ही भाजपा सरकार के द्वारा सबका साथ सबका विश्वास जीतने का कार्य भी किया है। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य ने यह बात मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव की जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र के सिमरा में कही है।
उन्होंने कहा है कि पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ शिशुपाल सिंह यादव के समर्थन में जनता से वोट डालने की अपील कर कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता को ठगने का कार्य किया है और लोगो में नफरत फ़ैलाने का कार्य भी किया है जिससे लोग कांग्रेस पार्टी के लोगों के बहकावे में न आ और आने वाले 30 अक्टूबर को पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। तथा उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के द्वारा किसानों मजदूरों से लेकर महिलाओं को सम्मान देने में भाजपा सरकार हमेशा कार्य कर रही है। तथा उन्होंने यह भी कहा कि पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र लोग कब एक ही परिवार और सामंतवादी लोगों के बीच डरते रहेगे अब यहां के लोगों को कांग्रेस पार्टी और परिवारवाद की राजनीति करने वालों को सबक सिखाने का समय आ गया है।
बताते चलें कि जिस प्रकार से पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव की तारीख नजदीक आ रही है और राजनीति दल में हल चल तेज़ हो गई जहां भाजपा पार्टी के द्बारा के द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा विधानसभा उपचुनाव को लेकर पांच वार दौड़ कर जनता से अपील कर भाजपा के पक्ष मतदान करने की अपील की है। और यहां पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती सहित कई मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी डॉ शिशुपाल सिंह यादव के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नितेंद्र सिंह राठौर के पक्ष में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित दिग्विजय सिंह और कई विधायक क्षेत्र डेरा डाले हुए हैं। और यहां पर दोनों दलों की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
भारतीय जनता पार्टी ने भी उपचुनाव जीतने के लिए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर सरकार के मंत्रियों के द्वारा जनता के साथ ही अब उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य ने पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव का मोर्चा संभाला लिए है और आज विधानसभा पृथ्वीपुर क्षेत्र में भाजपा पार्टी के उम्मीदवार डाक्टर शिशुपाल सिंह यादव के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की है और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया है।