राजनैतिक
भाजपा का जन सम्पर्क अभियान आज से, मोदी सरकार की उपलब्धियो को घर-घर तक पहुचायेंगे कार्यकर्ता
रविशंकर पाठक एमपीसीजी एक्सप्रेस न्यूज़

भाजपा का जन सम्पर्क अभियान आज से, मोदी सरकार की उपलब्धियो को घर-घर तक पहुचायेगे कार्यकर्ता
सतना :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी आव्हान के तहत जन सम्पर्क अभियान आज से शुरु होने जा रहा है जिसमे पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियो को लोगो तक पहुचायेगे और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र आम जनता को सौपेगे पार्टी के सभी 28 मण्डलो मे जन सम्पर्क के लिए अभियान के प्रभारी बनाये गये है पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी इस अभियान के जिले के संयोजक है तथा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह बिसेन सहयोगी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री त्रिपाठी इस अभियान का शुभारम्भ आज सतना के वार्डो मे जन सम्पर्क के साथ करेगे। उन्होने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि जन सम्पर्क अभियान के तहत कार्यकर्ता जिले के सभी 1986 बूथ केन्द्रो तक पहुचकर लोगो को सरकार की उपलब्धियो बतायेगे।
उन्होने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष ऐतिहासिक निर्णयो का वर्ष रहा है सरकार की योजनाये समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुची है बुनियादी ढाचा की मजबूती और दसको से लटके मुद्दो का समाधान किया गया है कोविड- 19 की लड़ाई मे देश मजबूती के साथ लड़ रहा है अम्फाम चक्रवात जैसे संकटो से देश पार पा रहा है ऐतिहासिक निर्णय हुए जिनमे जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया गया, नागरिकता संशेधन अधिनियम लागू किया गया, राम जन्मभूमि अयोध्या मे भव्य मंदिर निर्माण समेत सेना के लिए महत्वपूर्ण निर्णय, आत्मनिर्भर भारत के लिए राहत पैकेज, संरचनात्मक सुधार, कोविड-19 संकट पर कुशल प्रबंधक आदि है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार कोरोना संकट के इस चुनौती पूर्ण समय से देश को बहार निकालने का समर्थ रखती है आने वाले दिनो मे देश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व मेआत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास की नई उचाईयो को छूने के लिए देश पूरी तरह से तैयार है।
उन्होने कहा कि समाज के सभी वर्गो के हितो के लिए सरकार ने काम किया प्रवासियो, किसानो, छोटे कारोवारियो, रहड़ी पटरी वालो के लिए, दीर्घकालिक कदम उठाते हुए उन्हे राहत प्रदान की हर देशवासी को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। इस समूचे अभियान को घर-घर तक पहुचाने के लिए प्रत्येक मण्डल मे प्रभारी बनाये गये है।
कामता पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा
सतना